Home » छत्तीसगढ़
वर्तमान में हम बलोदा बाज़ार, बलरामपुर, बेमेतरा, धमतरी, जाँजगीर-चाँपा, जशपुर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा में कार्य कर रहे हैं। हमारे कामकाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
हम विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों से काम करते हैं। ये माध्यम हैं ब्लॉक और संकुल स्तर की कार्यशालाएँ, बाल शोध मेला, वालांटियर शिक्षक फॉरम, ग्रीष्म और शीतकालीन शिक्षक कैंप। छत्तीसगढ़ में दो अज़ीम प्रेमजी स्कूल भी संचालित हैं। एक धमतरी में और दूसरा रायगढ़ में।
टीचर लर्निंग सेंटर संचालित
आंगनवाड़ी शिक्षकों के साथ काम
स्कूल शिक्षकों के साथ काम
बच्चों पर काम का प्रभाव
इस स्कॉलरशिप की शुरुआत 2024 में वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों को कॉलेज शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। ये स्कॉलरशिप अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू है। वर्ष 2025-26 में हमने छत्तीसगढ़ की 15,179 छात्राओं को स्कॉलरशिप ऑफर की है।
हमने अपना कार्य अक्टूबर 2022 में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में शुरू किया और अब चार ब्लॉकों में कार्यरत हैं (रायगढ़ में धरमजयगढ़ और लैलूंगा ब्लॉक; जशपुर में पत्थलगांव ब्लॉक, सूरजपुर में सीतापुर)। हमारा उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करके और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक सुनिश्चित कर, क्षेत्र के सबसे असुरक्षित परिवारों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करना है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल
उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल
लोगों तक सेवा उपलब्ध
इन क्रेच (शिशु घर) के माध्यम से, हम 7 माह से 3 वर्ष के कमजोर बच्चों के पोषण में सुधार लाना चाहते हैं। अभी हम छत्तीसगढ़ के 6 जिलों (बलरामपुर, धमतरी, जशपुर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा) में 390 क्रेच (शिशु घर) संचालित कर रहे हैं।
सक्रिय शिशु घर
शिशु नामांकित
हमने अपना काम 0222 में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के चुनिन्दा संकुलों में शुरू किया है। हमारा उद्देश्य राज्य के सबसे वंचित लोगों की घरेलू आय में बिना जोखिम बढ़ाए टिकाऊ सुधार लाना है।
गाँव तक विस्तार
परिवारों तक पहुँच
लोगों तक प्रभाव
हम छत्तीसगढ़ में 46 सहयोगी संस्थानों के साथ काम कर रहे हैं। ये संस्थान संवैधानिक मूल्य, अधिकार, स्वास्थ्य, भूमि, जल और जंगल आदि मुद्दों पर काम कर रहे हैं।
अपने कौशल/ दक्षताओं और अपने उद्देश्य के अनुरूप नए पदों में अपने लिए चयन करें
दस्तावेज़ में दिये सभी आंकड़े जून 2026 के हैं, ये हर वर्ष परिवर्तित/ परिवर्धित होते हैं ।