छात्राओं को कॉलेज शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के लिए एक पहल
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रोग्राम इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत ज़रूरतमंद लड़कियों को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है।
राउंड 1 (सितंबर 2025) और राउंड 2 (जनवरी 2026) के लिए चयनित आवेदकों की पुष्टि एवं राशि वितरण की प्रक्रिया जारी है। कृपया अपनी आवेदन स्थिति देखने के लिए पोर्टल में लॉगिन करें।
प्रथम चरण 2026 की स्कॉलरशिप आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। अगर आप आवेदन नहीं कर पाए हैं तो दूसरे चरण में (10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आवेदन कर सकते हैं।
2024 और 2025 कोहर्ट के स्कॉलरशिप नवीनीकरण के लिए आवेदन शुरू। प्रथम बैच के लिए अंतिम तारीख 30 अक्तूबर 2026।
आंध्र प्रदेश और दिल्ली (NCT) को वर्ष 2026 स्कॉलरशिप बैच के लिए पात्र क्षेत्रों की सूची में शामिल किया गया है। आवेदन करने से पहले कृपया नीचे दी गई पात्रता अवश्य देखें।
वर्ष 2024 एवं 2025 स्कॉलरशिप बैच के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 की स्कॉलरशिप नवीनीकरण प्रक्रिया सितंबर 2026 से शुरू होगी।
अब आप अपने मोबाइल फ़ोन से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हमें WhatsApp पर 9019960536 पर संपर्क करें। (समय: सोमवार से शुक्रवार, प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।)
संपर्क करें
पात्रता
सभी छात्राएँ जो:
- कक्षा 10 और 12 दोनों कक्षाएं किसी पात्र राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में पास की हों।
- शैक्षणिक सत्र 2026–27 में भारत के किसी सरकारी संस्थान या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में 2 से 5 वर्ष की अवधि वाले मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा के प्रथम वर्ष में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश लिया हो|
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश*
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (NCT), झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, और उत्तराखंड|
- सावधानी: अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लेता है। यदि कोई धोखेबाज़ व्यक्ति आपसे शुल्क माँगे या ऐसा दावा करे, तो उस पर विश्वास न करें। कृपया सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार न बनें।
कैसे आवेदन करें?
ज़रूरी दस्तावेज़
आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।
पासपोर्ट आकार का फोटो
- एक 2X2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी। ध्यान रहे कि यह फोटो 6 महीनों से ज़्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए।
- आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल प्रस्तुत न करें।
आधार कार्ड
- आपके आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से आपका नाम, आपकी फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।
- कृपया आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें।
बैंक खाते की जानकारी
- आवेदक को अपने बैंक खाते के पासबुक पहले पन्ने की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
- अगर आपके पास बैंक की पासबुक नहीं है या आपकी पासबुक पर यह हाथों से लिखी हुई है या साफ साफ नहीं देखी जा सकती है तो आप अपने बैंक की शाखा से पिछले एक महीने का स्टेटमेंट हासिल करें और उसका स्कैन प्रस्तुत करें।इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी साफ और स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
- असपष्ट, हाथों से लिखे हुए, अपठनीय, काट-छाँट कर दोबारा लिखे हुए दस्तावेज़, प्रस्तुत न करें।
- ध्यान रखें की आपका बचत खाता किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में हो और वह सक्रिय हो।
10वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका
- 10वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
12वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका
- 12वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण
- अपने कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क फीस की रसीद या बोनाफ़ाइड प्रमाण पत्र लेकर अपलोड करें। इस दस्तावेज़ पर आपका नाम, कॉलेज का नाम, की जा रही डिग्री का नाम, अकादमिक वर्ष, कोर्स के शुरु होने की तारीख़, दस्तावेज़ के जारी होने तारीख़, जारी करने वाले प्राधिकारी की सील बिलकुल स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। किसी भी तरह की कांट-छांट या एडिट किए गए दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड न करें।
- पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
इन दस्तावेज़ों की सिर्फ़ JPEG/ JPG/ PNG/ PDF फॉर्मेट में ही फ़ाइल अपलोड की जा सकती है। हर एक फ़ाइल का साइज़ 30 से 500 केबी के बीच होना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. हमें अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में बताए कि इसका मकसद क्या है?
अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का उद्देश्य ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना है। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन द्वारा भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षा क्षेत्र में समानता को बढ़ावा देने के एक और प्रयास के रूप में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप शुरु की गई है।
2. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2026-27 के लिए पात्रता क्या है?
All girl students who have:
- चयनित राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा रेगुलर छात्रा के रूप में पास की हो;
- शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में हो सकता है।
इस स्कॉलरशिप के लिए आप पात्र नहीं, अगर
- आपने वर्ष 2026-27 या उससे पहले अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स या प्रोग्राम में प्रवेश लिया हो;
- आपको विप्रो द्वारा प्रदान की जाने वाली कोई भी (जैसे संतूर फेलोशिप) मिली हो।
3. वर्ष 2026-27 में किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं?
नीचे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सूची दी गई है। इन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के किसी भी सरकारी स्कूल या कॉलेज से नियमित छात्रा के रूप में 10वीं और 12वीं कक्षा करने वाली छात्राएँ अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली (एन सी टी) झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।
4. मैं अपनी स्नातक/डिप्लोमा की पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा यानी डिस्टंस लर्निंग से कर रही हूँ। ऐसे में क्या मैं अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हूँ?
जी नहीं। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2026-27 को आवेदन करने के लिए छात्रा का नियमित यानी रेगुलर विद्यार्थी होना अनिवार्य है।शैक्षणिक सत्र 2025-26 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय में हो सकता है।
5. अगर मैं स्नातक डिग्री या डिल्पोमा कोर्स के दूसरे, तीसरे, चौथे या पाँचवे वर्ष में पढ़ाई कर रही हूँ, तो क्या मैं अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हूँ?
जी नहीं। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2026-27 को आवेदन करने के लिए छात्रा का नियमित यानी रेगुलर विद्यार्थी होना अनिवार्य है। इसके लिए छात्रा को किसी भी सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 वर्ष) में प्रवेश होना अनिवार्य है। यानी कि, 12वीं कक्षा पास होने के बाद भारत के किसी भी क्षेत्र के कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश होना चाहिए।
6. क्या अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर प्रदान की जाएगी?
जी नहीं, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर नहीं प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप मेरिट के अलावा, इस दस्तावेज़ में पूछे दूसरे क्रमांक के प्रश्न के उत्तर में बताई गई शर्तों के आधार पर प्रदान की जा सकती है।
7. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को आवेदन करने के लिए कोई उम्र की सीमा है?
जी नहीं, अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। इस दस्तावेज़ के दूसरे क्रमांक के प्रश्न के उत्तर में बताई कई योग्यता प्राप्त कोई भी छात्रा इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।
ज़रूरी दस्तावेज़ों की संपूर्ण जानकारी अंग्रेज़ी | हिंदी | कन्नडा | ओडिया | असमिया | तेलुगू में पढ़ें।
हमें अपने सवाल भेजें।
वर्ष 2024-24 में 1.95 लाख से अधिक छात्राओं तक सहायता पहुँचाई जा चुकी है। यहाँ और पढ़ें।
वर्ष 2024-24 में इस स्कॉलरशिप का पहला चरण शुरु किया गया था। यह चरण देश के तीन राज्यों में बतौर पायलट शुरु किया गया। इसके तहत 25 हज़ार से ज़्यादा छात्राओं की वित्तीय मदद शुरु की गई। इस चरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए और पढ़ें
लगातार नवीनतम अपडेट पाने के लिए हमारे फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करें।.