स्कॉलरशिप नवीनीकरण

scholarship-featured-image

2024 और 2025 कोहर्ट के स्कॉलरशिप पाने वालों के लिए नवीनीकरण अब शुरू हो गया है।

संपर्क करें

2024 और 2025 कोहर्ट में 1.95 लाख से ज्यादा छात्राओं ने 30000 रुपए की वार्षिक स्कॉलरशिप प्राप्त की।

स्कॉलरशिप नवीनीकरण की प्रक्रिया उन छात्राओं के लिए है जो पहले स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुकी हैं और अगले वर्ष के लिए इसका नवीनीकरण करना है।

वर्ष 2026-27 में स्कॉलरशिप जारी रखने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना ज़रूरी है। इसके लिए कॉलेज नामांकन का वैध प्रमाण स्कॉलरशिप पोर्टल पर जमा करना होगा।

स्कॉलरशिप की धनराशि छात्रा के बैंक अकाउंट में दो किस्तों में जमा की जाएगी। उदाहरण के लिए 15,000 रुपये + 15,000 रुपए अकादमिक वर्ष 2026-27 के लिए।

कैसे आवेदन करें?

Eligibility

योग्यता

वे सभी छात्राएँ, जिन्होंने:

  • पिछले वर्ष (2024) जिन छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी, और
  • अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अकादमिक वर्ष 2026-27 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल) प्रवेश होना चाहिए। यह प्रवेश प्रथम वर्ष की तरह ही, सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश होना चाहिए।
borderimgsmall

प्रक्रिया

नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अगली कक्षा (अकादमिक वर्ष 2026-27) में प्रवेश का प्रमाण अपलोड करना होगा। इस दस्तावेज़ को स्कॉलरशिप पोर्टल पर ही अपलोड करना होगा।

Process-steps

कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण

  • अकादमिक वर्ष 2026-27 की ट्यूशन फीस की रसीद; या
  • अकादमिक वर्ष 2026-27 में आपके प्रवेश के प्रमाण के तौर पर कॉलेज द्वारा जारी किया गया बोनाफ़ाइड प्रमाणपत्र

स्कॉलरशिप पोर्टल पर आपको इस दस्तावेज़ का स्पष्ट और साफ़-साफ़ दिखाई देने वाली स्कैन-कॉपी अपलोड करनी होगी। इस प्रवेश के प्रमाण में आपका नाम, कॉलेज का नाम, डिग्री का नाम, कोर्स का नाम, अध्ययन का साल, कोर्स शुरु होने की तारीख़, अकादमिक वर्ष, दस्तावेज़ जारी होने की तारीख़ बिलकुल साफ़-साफ़ दिखाई देनी चाहिए। दस्तावेज़ पर जारी करने वाले प्राधिकारी के हस्ताक्षर/seal का निशान भी बिलकुल साफ़ नज़र आना चाहिए।

कृपया पासवर्ड लगी हुई, फोटो-कॉपी का स्कैन की हुई, प्रिंट-लेकर स्कैन की हुई, कांट-छांट की हुई, इमोजी लगी हुई या अस्पष्ट स्कैन कॉपी की फ़ाइल अपलोड न करें।

 

कृपया पोर्टल पर सिर्फ़ ऐक्टिव मोबाइल नंबर और बैंक खाता ही दें।

Important points to remember

The scholarship process steps for new applications

  • If your registered mobile number has changed or is no longer active, update your new, active mobile number on the Scholarship portal to make sure you receive communications from us.
  • Visit your bank and check that your account is still active. Update any changes in your bank account details to ensure easy transaction of the Scholarship amount.

एफएक्यू

स्कॉलरशिप नवीनीकरण के लिए कौन पात्र हैं?

जिन छात्राओं ने:

पिछले वर्ष (2024) जिन छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप प्राप्त हुई थी, और अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अकादमिक वर्ष 2026-27 में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 साल) प्रवेश होना चाहिए। यह प्रवेश प्रथम वर्ष की तरह ही, सरकारी या (बोनाफ़ाइड) निजी कॉलेज/विश्वविद्यालय में प्रवेश होना चाहिए।

नहीं। केवल वही छात्राएं इस स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए पात्र हैं, जो अपनी डिग्री या डिप्लोमा (2 से 5 वर्ष के) की पढ़ाई की किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज/ विश्वविद्यालय में वर्तमान अकादमिक वर्ष 2026-27 में जारी रखे हुए हैं।

नहीं। केवल वही छात्राएं स्कॉलरशिप नवीनीकरण के लिए पात्र हैं, जो कक्षा 12 पास करने के बाद अपने पहले डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में पढ़ रही हैं।

FAQ

संपर्क

पूछताछ





    © 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।