अज़ीम प्रेमजी स्वास्थ्य समता फेलोशिप पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टर्स के लिए

karnataka-health

फ़ेलोशिप में रुचि लेने के लिए धन्यवाद। आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

पीजी डॉक्टरों के लिए एक अस्पताल-आधारित फेलोशिप जो भारत में वंचित समुदायों में काम करना चुनते हैं। ये उन अनुभवी मेंटर्स से सीखने का अनूठा अवसर है जिन्होंने अपना जीवन इस काम में लगा दिया और वास्तविक, व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से आगे बढ़े हैं।

एम बी बी एस के साथ एम डी/एम एस/डी एन बी की

योग्यता

जनवरी- दिसंबर 2027

कार्यक्रम की अवधि

7 क्लिनिकल और सर्जिकल

विशेषज्ञताएँ

सी एम सी वेल्लोर

4 हफ्ते की ऑब्सर्वरशिप के साथ प्रमाणपत्र

15- भारत भर में सुस्थापित जनहितकारी अस्पताल

लोकेशन

आकर्षक मानदेय और अन्य लाभ

दीर्घकालीन रोजगार के संभावित अवसर

आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2026

यह फेलोशिप क्यों

हमारा विश्वास है कि अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति और हर परिवार का अधिकार है।

हम स्वास्थ्य को लोकहित की भांति देखते हैं। इसीलिए हम सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था में सामुदायिक स्तर के संपर्क व्यक्ति से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वितीयक अस्पतालों तक मदद कर रहे हैं। जब व्यवस्था का हर पुर्जा ठीक से काम करेगा तो स्वास्थ्य सेवाएँ, सुलभ, विश्वसनीय और मानवीय हो जाएंगी।

स्वास्थ्य में हमारा काम 2022 में आरंभ हुआ था और लगातार बढ़ रहा है। और जानें

एक उद्देश्यपरक विकल्प!

एक पीजी डॉक्टर के रूप में आपके सामने दो विकल्प हैं। घिसा-पिटा रास्ता चुनना, या एक नया रास्ता बनाना।

यह निमंत्रण है आपको, उस रास्ते पर चलने के लिए, जिस पर कम लोग ही चले हैं, ये निमंत्रण है, ग्रामीण भारत के कुछ सबसे वंचित क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की सेवा करने का, जहाँ अच्छी स्वास्थ्य सेवा तक पहुँचना सबसे कठिन हो सकता है,

निमंत्रण है यह जानने का कि उद्देश्यपरक चिकित्सा प्रैक्टिस करने का मतलब क्या है।

आइये, खुद को आज़ाद कीजिये और भारत में स्वास्थ्य समता के लक्ष्य को पाने में अपना सहयोग दें

आप क्या-क्या अनुभव पाएँगे?

  • लोकहितकारी अस्पतालों में काम करने का एक खास अनुभव
  • अनेक प्रकार के मेडिकल केस
  • विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप
  • सी एम सी वेल्लोर द्वारा ऑब्सर्वरशिप और प्रमाणपत्र

फ़ेलोशिप की लोकेशन

ये फ़ेलोशिप अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और भारत के 15 अन्य गैर-लाभकारी संस्थानों का साझा प्रयास है।

आवेदन और नामांकन

आपकी फेलोशिप यात्रा यहीं से शुरू होती है

ग्रामीण और दूर-दराज़ भारत के समुदायों की देखभाल की ज़िम्मेदारी लेने के लिए तत्पर डॉक्टरों के लिए एक सरल चयन प्रक्रिया।

पात्रता

अपनी पात्रता जाँचें-

  • वंचितों की सेवा करने की प्रतिबद्धता और सीमित संसाधनों वाले संस्थानों में काम करने का लचीलापन।
  • एमबीबीएस + एमडी/एमएस/डीएनबी- एनेस्थीसिया, सामुदायिक चिकित्सा, पारिवारिक चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, सामान्य सर्जरी, ओबी-गाइनी या बाल चिकित्सा में।
  • पंजीकरण राज्य चिकित्सा परिषद के साथ ।
  • स्थानांतरण की सम्मति सहभागी अस्पताल स्थानों पर

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के पाँच सरल चरण

  1. ऑनलाइन आवेदन करें
    अपना आवेदन पूरा करें और अपना रिज़्यूमे अपलोड करें।
  2. आवेदन समीक्षा

    आपके आवेदन की समीक्षा की जाती है।
  3. साक्षात्कार

    चयनित उम्मीदवार दो बार ऑनलाइन चर्चा से गुज़रेंगे।
  4. अंतिम प्रस्ताव

    चयनित उम्मीदवारों को ऑफर भेजा जाता है।
  5. फेलोशिप में शामिल हों
    शामिल होने की औपचारिकताएँ पूरी करें और अपनी फेलोशिप शुरू करें।
प्रमुख तिथियाँ

30 सितंबर 2026

आवेदन समाप्त

31 अक्टूबर 2026 तक

चयनित उम्मीदवारों को ऑफर भेजे जाते हैं

अक्तूबर 26- जनवरी 2027

फेलोशिप आरंभ

Questions

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या फेलो को मानदेय मिलेगा?

हाँ, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन फेलो को एक मानदेय प्रदान करेगा, और यह वेतन नहीं है। यह दो भागों में होगा — 60,000 रुपये का मासिक भुगतान, और कार्यक्रम के सफल समापन पर 2.4 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान। इसके अलावा, आप चिकित्सा, दुर्घटना और जीवन बीमा कवरेज, ग्रेच्युटी और प्रोविडेंट फंड जैसे सभी फाउंडेशन लाभों के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन भाग लेने वाले संस्थानों के स्थानों पर स्थानांतरण और यात्रा लागत वहन करेगा। फेलो को किए गए सभी भुगतान वैधानिक कटौतियों और लागू करों के अधीन होंगे, यदि कोई हों तो।

फेलोशिप एनेस्थीसिया, सामुदायिक चिकित्सा, पारिवारिक चिकित्सा, सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्यचिकित्सा, ओबी गाइनी, पीडियाट्रिक में स्नातकोत्तर डॉक्टरों के लिए उपलब्ध है।

जिन संस्थानों में फेलो तैनात हैं, वे व्यक्तियों या परिवारों के लिए उपयुक्त रहने की व्यवस्था प्रदान करेंगे, या उसी की सुविधा देंगे।

हाँ। कार्यक्रम के अंत में, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन से पूर्णता का प्रमाण पत्र मिलेगा और साथ ही सी एम सी वेल्लोर से ऑब्सर्वरशिप का प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

विविध रोगी भार के साथ, अस्पताल फेलो को नैदानिक कौशल का पहले से अभ्यास करने और सीखने का अवसर प्रदान करेंगे। फेलो सीएमसी वेल्लोर में चार सप्ताह के ऑब्ज़र्वरशिप कार्यक्रम का भी हिस्सा होंगे। फेलो भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थापित चिकित्सा केंद्रों के अत्यधिक अनुभवी मेंटर्स से भी सीखेंगे, जिससे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य की समझ विकसित करने और अपनी विशेषज्ञता का कार्य अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

फेलोशिप का स्थान भारत भर में स्थित 15 सहयोगी संस्थानों के कार्यक्षेत्र होंगे।

फेलोशिप साझेदार अस्पतालों और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ काम करने के अवसर खोलेगी, जो स्वास्थ्य में इसके ज़मीनी कार्य में और अज़ीम प्रेमजी अस्पतालों के हिस्से के रूप में योगदान देगी।

यह कार्यक्रम एक विशेषज्ञ फेलोशिप या रेजीडेंसी से अलग है। हम 15 भाग लेने वाले संस्थानों में क्लिनिकल और सामुदायिक कार्य में समृद्ध अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। इससे आपको बीमारी के कारणों और उसकी प्रस्तुति को समझने में मदद मिलेगी, और यह कि चिकित्सा ज्ञान को किस प्रकार संदर्भ के अनुसार ढाला और लागू किया जाना चाहिए- न केवल रोगियों के लाभ के लिए, बल्कि उनके परिवारों और समुदाय के लिए भी, उपयुक्त प्रौद्योगिकी और दवाओं के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए।

आवेदन स्वीकारने की तारीख़ ख़त्म हो चुकी है। आगे फे़लोशिप से जुड़ी जानकारी पाने के लिए अपने आप को रजीस्टर करें।




    अज़ीम प्रेमजी स्वास्थ्य समता फेलोशिप
    अभी आवेदन करें!
    आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

    अभी आवेदन करें

    यदि आप परिचित से आगे बढ़ने और वहाँ रहने के लिए तैयार हैं जहाँ आपकी सबसे अधिक आवश्यकता है, तो हम आपको आवेदन करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

    आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026

    © 2026 अजीम प्रेमजी फाउंडेशन. सर्वाधिकार सुरक्षित।